Wed. Jul 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वीरगंज में दो लोगों की करेंट लगकर मृत्यु हो गई है

 

काठमांडू, ११ अक्टूबर –वीरगञ्ज में करेन्ट लगकर दो लोगों की मृत्यू हो गई है । अलग अलग जगहों पर हुई इस घटना में मृत्यु होने वाले दोनों मजदूरी कर अपना घर परिवार चला रहें थे ।
धोविनी गाँवपालिका वडा नं ३ हरिहरपुर के ३० वर्षीय सैफुल्लाह अन्सारी और वीरगञ्ज महानगरपालिका–९ रानिघाट के ६० वर्षीय ध्रुव प्रसाद साह की मृत्यु होने की जानकारी मिली है ।
सोमबार की शाम साढे ६ बजे वीरगञ्ज–२६ के रामकिशोर प्रसाद कुर्मी के घर में प्लास्टर करने के लिए गए सैफुल्लालह को करेन्ट लग गया । प्लाष्टर करने क्रम में विद्युत की नंगी तार में अचानक उसने छु दिया ।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप – फ्रांस का अंतिम १६ में प्रवेश

सोमबार की ही दोपहर १२ः२५ बजे वीरगञ्ज–८ स्थित शत्रुधन सर्राफ के घर की साफ सफाई करने के लिए मजदूरी में गए ध्रुव को करेन्ट लग गया । करेन्ट लगने के बाद वह तुरन्त जमीन पर गिर पड़ा उसे तत्काल ही उपचार के लिए नजदीक के ही आशाराम अस्पताल में भेज दिया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *