Wed. May 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

असली मधेशवादी दल तमलोपा है : असगर अली

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर ।असली मधेशवादी दल तराई मधेश लोकतांत्रिक पार्टी (तमलोपा) हैं। उपयुक्त बातें तमलोपा के बरिष्ठ नेता तथा धनुषा क्षेत्र तीन ख से तमलोपा के उम्मीदवार असगर अली ने पत्रकारों को जानकारी दी है। असगर अली ने जनता समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव उस ओली के साथ गठबंधन किया है। जिसने मधेशी को अपमानित करने का काम किया है तथा जन्मसिद्ध नागरिक संतान को बंशज नहीं वने उनके इशारे पर दो बार राष्ट्रपति नेअध्यादेश वापस करने का काम किया। लोसपा के नेता महंथ ठाकुर तथा राजेन्द्र महतो भी सत्ता के लोभी है। मधेशी की समस्या से अधिक सत्ता का सुख का लोभ हैं। सिर्फ तमलोपा ही नागरिकता समस्या, मधेशी के समान अधिकार तथा जनसंख्या के आधार पर निर्वाचन क्षेत्र के लिए संघर्षशील है। इसलिए कम समय में तमलोपा ने काफी उंचाई पकड़ी हैं। असगर अली ने अगर में जीतता हूं तो जानकी मंदिर को विश्व संपदा सूची के लिए प्रयास करुंगा। जनकपुरधाम का पहचान मठ, मंदिर तथा सरोवर से हैं। इस विकास पर जोर दूंगा। असगर अली ने कहा कि धनुषा जिला में शिक्षा व्यवस्था की हालत खराब है। इसके बिकास किया जाएगा। राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी से शुरू से जुड़े रहने वाले असगर अली राजशाही शासन काल में कुछ दिनो के लिए उप मेयर भी बने थे। इसबार पूरे जोश के साथ चुनावी दंगल में कूदे हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *