तमलोपा ने महोतरी क्षेत्र दो के क्षेत्रीयकार्यालय परौल में खोला

जनकपुरधाम / मिश्री लाल मधुकर । बुधवार को तमलोपा ने महोतरी क्षेत्र दो का क्षेत्रीय कार्यालय कारण बाबा स्थान परौल खोला हैं। इसका उद्घाटन क्षेत्र दो तमलोपा उम्मीदवार डा. विजय कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर डा. विजय कुमार सिंह ने कहा कि तमलोपा ही ऐसी पार्टी है जो मधेशी के समान अधिकार, जन्मसिद्ध अधिकार प्राप्त नेपाली नागरिक के संतान को बंशज नागरिकता, भारतीय वेटी को नेपाल में शादी होने पर सात साल के बजाय शीघ्र नागरिकता के लिए लड़ रही है। डा. विजय कुमार सिंह ने कहा कि जसपा, लोसपा सत्ता लोलुप पार्टी वन चुकी है। इस वार जनता सवक सिखायेगी। उन्होंने दावा किया कि महोतरी दो के सभी सीट तमलोपा जीतेगी। इस अवसर पर महोतरी के प्रत्याशी ईदरीश राईन, ख के प्रत्याशी राम कृपाल साह सहित तमलोपा के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

