जनकपुरधाम में भारत-नेपाल पर्यटन पर गोष्ठी आयोजित

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । जनकपुरधाम के वेलकम होटल में भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज द्वारा एक दिवसीय भारत – नेपाल पर्यटन गोष्ठी आयोजित की गयी है। इसका उद्घाटन मधेश प्रदेश के पर्यटन मंत्री शत्रुघ्न महतो तथा भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज के महा बाणिज्य दूत नीतेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नेपाल में पशुपतिनाथ, जानकी मंदिर, गढी माई, फूलबारी पतारी सहित पोखरा आदि जगह हैं जहां भारत से बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटक आते हैं। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दोनो को मिलकर काम करना होगा।
कार्यक्रम में नेपाल पर्यटन बिभाग के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के अध्यक्ष जीतेन्द्र महासेठ, मधुबनी, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सुपौल तथा सीतामढ़ी के डी. एम. के प्रतिनिधि, धनुषा के सी. डी. ओ. सहित कई गणमान्य भाग ले रहे हैं।


