Tue. Jun 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संदीप ने खुद को निर्दोष बताया है

 


काठमांडू, १८ अक्टूबर – बलात्कार के आरोप में पकड़े गए क्रिकेटर सन्दीप लामिछाने ने सरकारी वकिल तथा पुलिस के समक्ष अपना इनकारी बयान दिया है । पुलिस वृत्त, गौशाला ने हाल ही में लिए बयान में संदीप ने बलात्कार का जो आरोप उनपर लगाया गया है उसे अस्वीकार कर दिया है ।
लेकिन घटना होने के दिन शिकायत में उल्लेख किए गए स्थान में वो पहुँचे थे इससे उन्होंने इनकार नहीं किया है । साथ ही भादव ५ गते वो पीडि़ता के साथ घुमने गए थे उसे भी स्वीकार किया है । पीडि़ता के ही अनुरोध पर वो उसके साथ नगरकोट गए थे इसका भी जिक्र उन्होंने किया है । घुमने के ही क्रम में देरी होने के वजह से पीडि़ता के ही आग्रह पर वे लोग होटल पहुँचे थे नहीं तो वहाँ रहने की मेरी कोई नियत नहीं थी । हाँ ये सच है कि हम एक ही कमरे में ठहरें थे उसकी भी वजह थी होटल में उस दिन दूसरा कोई कमरा खाली नहीं था । जिसकी वजह से कमरा नम्बर ३०५ में दोनों को रुकना पड़ा ।
अनुसन्धान के क्रम में पुलिस ने संकलन किए हुए सीसी टीभी फुटेज में भी लामिछाने और वो किशोरी रात के ११ः५५ में कमरे में गए थे इस बात के बारे में एक अधिकृत ने जिन्होंने उन दोनों को देखा था जानकारी दी है । पीडि़ता का कहना है कि उसी रात को लामिछाने ने बार बार उसके साथ जबरदस्ती की ।
पीडिता के शिकायत दर्ज कराने के तुरंत बाद उसका स्वास्थ्य परीक्षण करवाने के बाद अनुसन्धान को शुरु किया था । पीडि़ता द्वारा दिखाये गए स्थान में प्रमाण भी मिला उसके बाद पुलिस ने शिकाययत दर्ज की और अनुसन्धान शुरु की ।
नेपाल पुलिस के ही अनुरोध पर अन्तर्राष्ट्रीय अपराध प्रहरी संगठन (इन्टरपोल) ने लामिछाने के विरुद्ध डिफ्यूजन नोटिस जारी की थी और उसके बाद ही लामिछाने दबाब में आ गए थे । अंततः लामिछाने ने २० असोज में काठमांडू आए और त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमान स्थल में ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया । अभी वो हिरासत में हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *