Tue. Oct 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चुनाव में ३ लाख सुरक्षाकर्मी परिचालन होंगें

 

काठमांडू, १८ अक्टूबर– सरकार ने मंसिर ४ गते को होने वाले प्रतिनिधि सभा तथा प्रदेश सभा के निर्वाचन के लिए चारों सुरक्षा संयन्त्र परिचालन कर दिया है । केन्द्रीय सुरक्षा समिति से पारित एकीकृत निर्वाचन सुरक्षा योजना अनुसार चारों सुरक्षा अंग के सुरक्षाकर्मी का परिचालन किया है ।
गृह मन्त्रालय के प्रवक्ता सहसचिव फणीन्द्रमणि पोखरेल के अनुसार सुरक्षा योजना में निर्वाचन के एक महिना पहिले से ही निर्वाचन क्षेत्र तथा निर्वाचन गतिविधि के सुरक्षा में सुरक्षाकर्मी परिचालन करने की बात का उल्लेख है । ‘गृह मन्त्रालय ने तैयार किए हुए योजना केन्द्रीय सुरक्षा समिति ने पारित कर दिया है । प्रवक्ता पोखरेल ने कहा कि ‘योजना अनुसार एक महिना आगे ही सुरक्षाकर्मी का परिचालन हो जाएगा । इसी तरह सुरक्षाकर्मी आवश्यकता अनुसार परिचालन करने का काम शुरु हो जाने की भी सुरक्षा निकायों ने जानकारी दी है । वैशाख ३० गते सम्पन्न स्थानीय तह निर्वाचन से ३५ हजार बढ़ाकर सुरक्षाकर्मी परिचालन करने की सरकार की तैयारी है । उस समय २ लाख ६५ हजार सुरक्षाकर्मी परिचालन किया गया था और अभी ३ लाख सुरक्षाकर्मी परिचालन करने की गृह के प्रवक्ता पोखरेल ने जानकारी दी है । इसके लिए नेपाली सेना से ७१ हजार, नेपाल प्रहरी से ७१ हजार ६ सौ ९३, सशस्त्र प्रहरी से ३५ हजार, म्यादी प्रहरी १ लाख १५ हजार और बांकी राष्ट्रीय अनुसन्धान विभाग से सुरक्षाकर्मी परिचालन करने की सरकार की तैयारी है । सुरक्षाकर्मी के काम, परिचालन के तौरतरिका और निर्वाह करने की भूमिका पहले के निर्वाचन जैसे ही होंगे । इस बात की भी जानकारी दी है । ७७ जिला में हमारी टोली का परिचालन हो चुका है । आवश्यकता अनुसार और भी परिचालन होगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com