Sun. Apr 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिराटनगर में भक्ति जागरण कार्यक्रम का भब्य आयोजन, हैदराबाद से पहुचे भजन गायक

 

माला मिश्रा अतिथि सदन बिराटनगर नेपाल से।विराटनगर के अतिथि सदन परिसर के राधा मंडप में रूणेया रामदेव जी महाराज का जम्मा जागरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया । भजन कार्यक्रम में हैदराबाद से पहुंचे भजन गायक गोपाल जी बजाज ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दिया । नेपाल के प्रतिष्ठित औद्योगिक घराना गोलछा ऑर्गनाइजेशन द्वारा आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम में भारतीय क्षेत्र कटिहार , कानकी धाम , गुलाबबाग व अन्य जगहों से बड़ी संख्या में बाबा के भक्तजन पहुचे थे जो भजन संध्या का भरपूर लुफ्त उठाया । इस दौरान आसपास का माहौल भक्तिमय बना रहा । कार्यक्रम में पूजा-पाठ व ज्योत का भी आयोजन किया गया था जिसमें श्रद्धा पूर्वक लोगो ने भाग लिया ।

यह भी पढें   सिटीजन बैंक १९वां वार्षिकोत्सव समारोह पर स्वास्थ्य शिविर

इस मौके पर भंडारा लगाकर महाप्रसाद का वितरण किया गया । जिसमें सैकड़ों लोग पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया । इस मौके पर गोलछा परिवार के दिनेश गोलछा , सुरेंद्र गोलछा , राजकुमार गोलछा, राजलक्ष्मी गोलछा अतिथियों का स्वागत में सक्रिय दिखे । कार्यक्रम भब्य व सभ्य ढंग से सम्पन हो इसके लिए दर्जनों स्वयंसेवक लगाए थे । कार्यक्रम में भारतीय क्षेत्र से भी बाबा भक्त कमल बच्छराज , कैलाश लाहोटी , बासुदेव पौद्दार व स्थानीय कई प्रतिष्ठित जनप्रतिनिधि व सामाजिक , धार्मिक संगठन के अन्य अनेकों लोग उपस्थित थे ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 23 अप्रैल 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed