Wed. Apr 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर में करेंट लगने से दो किशोरों की मौत, घर में मातम पसरा

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । सोमवार को करंट लगने से दो किशोरों की मृत्यु करंट लगने से हो गया है। धनुषा जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मरने वालों में जनकपुरधाम उप महानगर पालिका वार्ड ९वेल्ही निवासी सुभाष यादव का१४बर्षीय पुत्र शिवराज यादव हैं वहीं दुसरा वार्ड २२बसबिट्टी निवासी नवल मिश्र को १६बर्षीय अमित मिश्र हैं। दोनो अपने घर को सजाने के लिए झिलमिलिया बल्व का बिद्युत तार से जोड़ रहे थे तभी ऐसी घटना घटी। दोनो को गंभीर अवस्था में चिकित्सा हेतु जनकपुरधाम के अलग अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन वे बच न सकें। सोमवार को दोनो ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद दोनो परिवारो में मातम पसर गया है।
जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह ने इस घटना पर गहरी संवेदना प्रकट किया है, तथा विपत्ति की इस घड़ी में ईश्वर से प्रार्थना की है कि ईश्वर इसे साहस प्रदान करें।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *