नेपाल में रह रहे भारतीयों की समस्या को लेकर दूतावास गंभीर

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । नेपाल में बिभिन्न फैक्ट्री, शिक्षण संस्थान तथा अन्य व्यवसायों में काम करने वाले कामगार भारतीयों की समस्या के लिए भारतीय दूतावास गंभीर है। आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत २९अक्टूवर को भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज के परिसर में ग्यारहवां”ओपन हाउस फॉर कन्सुलर ग्रिभान्सेज” आयोजित की गयी। कार्यक्रम का उद्देश्य नेपाल में काम करने वाले भारतीय की समस्या को समाधान करना है।
इस कार्यक्रम में ओम चौविरो फिड इंडस्ट्री बारा, सुशील वनस्पति पा. लि. पर्सा और मकवान पुर जिला को हैटोडा गैविनोट इन्भारेमेंट सोलूसन प्रा.लि.में कार्यरत भारतीयों नेबाणिज्य दूतावास में रजिस्ट्रेशन तथा रजिस्ट्रेशन का नवीनीकरण संबंधी शिकायत बातें रखीं।
ओपन कन्सुलर हाउस आगामी २६नवंवर को आयोजित की जाएगी। मधेश प्रदेश सभी आठो जिला के अतिरिक्त मकबान पुर तथा चितबन जिला में काम करने बाले भारतीय अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते है। इस कार्यक्रम में भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज के महा बाणिज्य दूत नीतेश कुमार के अतिरिक्त अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।





