वीरगंज के मेयर सिंह को ५१ केजी की माला से स्वागत
वीरगंज, १ नवम्बर । वीरगंज महानगरपालिका के मेयर राजेशमान सिंह को नेपाल–भारत अन्तर्राष्ट्रीय विराट कुस्ती प्रतियोगता में फूलों की माला से स्वागत किया गया है । वीरगंज महानगरपालिका–१६ इनर्वा में आयोजित प्रतियोगिता में आयोजक टीम ने उक्त माला पहनाया है । मेयर सिंह प्रतियोगिता उद्घाटन के लिए पहुँच गए थे ।
नेपाल और भारत के गिनेचुने कुस्तीबाज उपस्थित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए मेयर सिंह ने वीरगंज में तालिम सेन्टर स्थापना करने का प्रतिबद्धता व्यक्त किया है । साथ में उन्होंने कहा कि कुस्ती खेल को व्यवसायिक रुप में भी आगे बढ़ाना होगा ।

