Fri. May 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत – नेपाल जिला स्तरीय सीमा समन्वय समिति की बैठक आईसीपी, रक्सौल में आयोजित

 

रक्सौल।)। सीमा प्रबंधन विभाग (गृह मंत्रालय, भारत सरकार) के आदेशानुसार आज मंगलवार 1 नवंबर 2022 को भारत – नेपाल जिला स्तरीय सीमा समन्वय समिति की बैठक आईसीपी, रक्सौल में आयोजित की गई।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल की ओर से पूर्वी चंपारण जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने नेतृत्व किया, जबकि, नेपाल की ओर से नवलपरासी( पूर्वी ) के जिलाधिकारी सुमन घिमिरे ने अगुवाई की। बैठक में पश्चिमी चंपारण के जिलाधिकारी कुंदन कुमार तथा नेपाल प्रतिनिधि मंडल में पर्सा जिला के सीडीओ उमेश कुमार ढकाल समेत उपस्थित अधिकारियों के द्वारा भारत- नेपाल के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने हेतु विस्तृत चर्चा की गई ।

इसकी जानकारी देते हुए पर्सा जिला के सूचना अधिकारी सह सहायक सीडीओ भीमकांत पौडेल ने बताया कि नेपाल निर्वाचन के मद्देनजर 18 नवंबर से 20 नवंबर 2022 तक 72 घंटे के लिए बॉर्डर सिलिंग पर चर्चा की गई । उन्होंने बताया कि 18 नंवबर की रात्रि 12 बजे बॉर्डर सील होगा। जो 20 नवम्बर को रात्रि 12 बजे तक के लिए प्रभावी होगा। इस दौरान दोनो ओर के सुरक्षा अधिकारी सँयुक्त गश्त व सीमा की चौकसी करेंगे।

यह भी पढें   बिमलेन्द्र निधि को भ्रातृ शोक

उन्होंने बताया कि बैठक में आसूचनाओं के आदान प्रदान पर चर्चा की गई और एक दूसरे को सहयोग पर बल दिया गया।इस दौरान मोस्ट वांटेड व रेड कॉर्नर नोटिस वाले अपराधियों की सूची की आदान प्रदान किया गया।

वहीं,केमिकल -ड्रग्स कंट्रोल, क्रिमिनल एक्टिविटीज ,स्मगलिंग एवं अवैध सामग्री पर प्रतिबंध लगाने हेतु विस्तृत चर्चा की गई । इसके साथ ही मानव व्यापार पर रोक लगाने पर विशेष चर्चा की गई ।

इस दौरान बिहार में शराबबंदी को पूर्ण रूप से सफल बनाने हेतु क्रॉस बॉर्डर पर शराब तस्करी नियंत्रण हेतु विस्तृत चर्चा की गई ।

यह भी पढें   रक्सौल-वीरगंज मैत्री पुल पर एक चीनी नागरिक को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करते हुए गिरफ्तार

नेपाल में आगामी निर्वाचन के मद्देनजर सीमा सील करने, बाढ़ आपदा, सीमा क्षेत्र में विधि व्यवस्था सुदृढ़ करने आदि विषयों पर भारत नेपाल के बीच आपसी सहमति पर विस्तृत चर्चा की गई । उक्त विषयों पर सौहार्दपूर्ण एवं शांति पूर्ण वातावरण में दोनों देश के पदाधिकारियों के बीच वार्ता संपन्न हुई ।

समन्वय समिति की इस बैठक में भारत के तरफ से
मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष , मोतिहारी के उपविकास आयुक्त समीर सौरभ, मोतिहारी के अपर समाहर्ता पवन कुमार सिन्हा
अपर समाहर्ता( आपदा) अनिल कुमार, मोतिहारी के
अनुमंडल पदाधिकारी श्रेष्ठ अनुपम, रक्सौल एस डी पी ओ चंद्रप्रकाश, बेतिया के पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा, बगहा के पुलिस अधीक्षक किरण कुमार गोरख जाधव, रक्सौल आइसीपी इंचार्ज प्रवीण कुमार, एसएसबी के अधिकारी डीआर सिंह, एनेन्द्र मणी सिंह, अश्वनी कुमार, रामवीर यादव, हर्मेंद्र कुमार दुबे, आदि शामिल रहे।

यह भी पढें   जनकपुरधाम के बिना धार्मिक यात्रा अधूरा -पुरुषोत्तम दास जी महाराज

नेपाल की तरफ से बारा जिला के जिलाधिकारी कृष्ण बहादुर कटुवाल, बारा जिला के एसपी होविन्द्र बोगटी, बारा जिला के आर्म्ड पुलिस फोर्स के एसपी राजेन्द्र थापा, पर्सा जिला के पर्सा जिला के एसपी रमेश कुमार बसनेत, आर्म्ड पुलिस फोर्स के एसपी तेज प्रसाद पोखरेल डिप्टी इन्वेस्टिगेशन डायरेक्टर दीपक खडका, वीरगंज के चीफ कस्टम एडमिनिस्ट्रेटर, नवराज ढुंगाना, चीफ लाइजन ऑफिसर उमेश चंद्र द्विवेदी, इमिग्रेशन चीफ राज कुशवाहा, समेत पर्सा,बारा, चितवन,नवल परासी के अधिकारी गण उपस्थित रहे। संवाद संयोजन दीपक अग्रिनाथ ने किया।

सौजन्य :- वॉइस ऑफ रक्सौल।

सौजन्य :- वॉइस ऑफ रक्सौल।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *