Sun. Aug 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अक्षय नवमी का व्रत आज

 
अक्षय नवमी का व्रत

कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी को अक्षय नवमी या आंवला नवमी कहते हैं। इस दिन स्नान, पूजन, अन्न दान करने से सभी मनोकामना पूरी होती है। अक्षय नवमी के दिन आंवले के वृक्ष के साथ श्री हरि विष्णु का पूजा करने का विधान है।

आंवला नवमी के दिन सुबह स्नान कर दाहिने हाथ में जल, चावल, फूल आदि लेकर निम्न प्रकार से व्रत का संकल्प करें-

अद्येत्यादि अमुकगोत्रोमुक (अपना गोत्र बोलें) ममाखिलपापक्षयपूर्वकधर्मार्थकाममोक्षसिद्धिद्वारा श्रीविष्णुप्रीत्यर्थं धात्रीमूले विष्णुपूजनं धात्री पूजनं च करिष्ये।

ऐसा संकल्प कर आंवले के वृक्ष के नीचे पूर्व दिशा की ओर मुख करके ॐ धात्र्यै नम:।। श्री विष्णवे नमः।। मंत्र से आवाहनादि षोडशोपचार पूजन करके निम्नलिखित मंत्रों से आंवले के वृक्ष की जड़ में दूध की धारा गिराते हुए पितरों का तर्पण करें। इसके बाद आंवले के वृक्ष के तने में निम्न मंत्र से सूत्र वेष्टन करें।इसके बाद कर्पूर या शुद्ध घी के दिए से आंवले के वृक्ष की आरती करें तथा निम्न मंत्र से उसकी प्रदक्षिणा करें ।
*आंवले पर जल या दुग्ध दान मंत्र*
पिता पितामहाश्चान्ये अपुत्रा ये च गोत्रिण:।

यह भी पढें   सञ्चारकर्मी तथा शतक रक्तदाता पवन जायसवाल ने १०९ वीं बार किया रक्तदान

ते पिबन्तु मया दत्तं धात्रीमूलेक्षयं पय:।।

आब्रह्मस्तम्बपर्यन्तं देवर्षिपितृमानवा:।

ते पिवन्तु मया दत्तं धात्रीमूलेक्षयं पय:।।

दामोदरनिवासायै धात्र्यै देव्यै नमो नम:।

सूत्रेणानेन बध्नामि धात्रि देवि नमोस्तु ते।।

यानि कानि च पापानि जन्मान्तरकृतानि च।

तानि सर्वाणि नश्यन्तु प्रदक्षिणपदे पदे।।

इसके बाद आंवले के वृक्ष के नीचे ही ब्राह्मणों को दान देकर भोजन भी कराना चाहिए और अंत में स्वयं सपरिवार भी आंवले के वृक्ष के नीचे बैठकर भोजन करना चाहिए। भोजन से पहले एक पका हुआ कुम्हड़ा (कद्दू) लेकर उसके अंदर रत्न, सोना, चांदी या रुपए आदि रखकर गुप्त दान करें।

यह भी पढें   बलूचिस्तान 11 अगस्त को मनाने जा रहा अपना स्वतंत्रता दिवस

ममाखिलपापक्षयपूर्वक सुख सौभाग्यादीनामुक्तरोत्तराभिवृद्धये कूष्माण्डदानमहं करिष्ये।

कूष्णाण्डं बहुबीजाढयं ब्रह्णा निर्मितं पुरा।

दास्यामि विष्णवे तुभ्यं पितृणां तारणाय च।।

पितरों के शीत निवारण के लिए यथाशक्ति अन्न, वस्त्र, कंबल आदि ऊनी कपड़े भी योग्य ब्राह्मण को देना चाहिए। घर में आंवले का वृक्ष न हो तो किसी बगीचे आदि में आंवले के वृक्ष के समीप जाकर पूजा, दानादि करने की भी परंपरा है । गमले में आंवले का पौधा लगा कर घर में यह कार्य संपन्न कर लेना चाहिए।
🌺🌹🌸🌹🌺
*हरि ॐ गुरुदेव..!*
*✒✍🏻 ✒✍🏻*

यह भी पढें   विदेशी राजदूतों से व्यक्तिगत मुलाकात न करने के स्टैंड से पीछे हटे पीएम वालेन्द्र शाह, आज से शुरू होंगी बैठकें
आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*🌹शुभम बिहार यज्ञ ज्योतिष आश्रम🌹*
*रजिस्टार कालोनी , पश्चिम करगहिया रोड कालीबाग बेतिया- 845438 (बिहार)*
*Whatsaap No. 9934428775,*
*9431093636*

*ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*🌹शुभम बिहार यज्ञ ज्योतिष आश्रम🌹*
*🌺(अहर्निशं सेवा महे)*🌺
*!!भवेत् सर्वेषां शुभ मंगलम्!!*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com