Thu. Apr 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

निर्वाचन आयोग ने प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा को डडेल्धुरा जाने की अनुमति दी

 
शेरबहादुर देउवा/फाईल तस्वीर

काठमांडू, २ नवम्बर – निर्वाचन आयोग ने प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा के डडेल्धुरा यात्रा स्थगित करने का आदेश दिया था ।
प्रधानमन्त्री देउवा सरकारी खर्च में निर्वाचन प्रचार प्रसार के लिए डडेल्धुरा जाने की तैयारी में थे । इसी क्रम में प्रधानमन्त्री तथा मन्त्रिपरिषद् कार्यालय ने अनुमति के लिए निर्वाचन आयोग में पत्र भेजा था । निर्वाचन आयोग ने पहले मना कर दिया था लेकिन अब आयोग ने प्रधानमन्त्री तथा नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा को निर्वाचन क्षेत्र डडेल्धुरा जान अनुमतिदे दिया है । आयोग स्रोत के अनुसार सरकारी स्रोत साधन प्रयोग नहीं कर व्यक्तिगत या पार्टी के खर्च में मात्र प्रधानमन्त्री डडेल्धुरा जा सकते हैं ।
इससे पहले प्रधानमन्त्री तथा मन्त्रिपरिषद कार्यालय ने पत्र भेजकर प्रधानमन्त्री देउवा डडेल्धुरा जाने की अनुमति की मांग की थी । उस समय आयोग ने सरकारी स्रोत साधन प्रयोग करके नहीं जा सकते हैं इसलिए अनुमति नहीं दी थी ।
लेकिन देउवा ने व्यक्तिगत या पार्टी के खर्च में डडेल्धुरा जोन की अनुमति की मांग की सो उसे स्वीकृति नहीं दी थी ।
आयोग के एक अधिकारी ने कहा कि ‘सरकारी स्रोत साधन प्रयोग नहीं करके व्यक्तिगत या पार्टी के खर्च में डडेल्धुरा जाने की अनुमति मांगी थी । आयोग ने मौखिक रुप में अनुमति दे दिया है और कुछ प्रक्रिया अभी बाकी है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *