Sat. Sep 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय राजदूत श्री नवीन श्रीवास्तव ने प्रमुख निर्वाचन आयुक्त को ८० सवारी साधन उपहारस्वरुप प्रदान किया

 


काठमांडू, ३ नवम्बर – नेपाल के लिए भारतीय राजदूत श्री नवीन श्रीवास्तव ने आज आयोजित एक कार्यक्रम में निर्वाचन आयोग के प्रमुख निर्वाचन आयुक्त श्री दिनेश कुमार थपलिया को भारत सरकार की ओर से ८० सवारी साधन उपहारस्वरुप प्रदान किया है । इस सवारी साधन से निर्वाचन प्रक्रिया में सहयोग होगी ।
नेपाल सरकार के अनुरोध में २०० सवारी साधन देने की बात हुई थी जिसमें से तत्काल ८० सवारी साधन इस निर्वाचन के समय में दिया गया है ।
नेपाल सरकार के ही अनुरोध में विगत वर्षो में भी भारत सरकार ने निर्वाचन आयोग को प्रयोग के लिए सवारी साधन उपलब्ध कराती आई है । भारत ने अभी तक निर्वाचन आयोग को २१४ सवारी साधन उपहार स्वरुप प्रदान कर चुकी है ।

यह भी पढें   भारत विकास परिषद ने अनु बस्ती गम्हरिया के बच्चों के बीच बांटी पाठ्य सामग्री, शिक्षा के प्रति किया प्रेरित

नेपाल और भारत के बीच का संबंध बहुत पुराना है । दोनों सदैव एक दूसरे के प्रति सकारात्मक वातावरण को बनाए रखते हैं । दोनों देश के बीच बहुआयमिक साझेदारी रही है । अभी की ये सवारी साधन हस्तान्तरण नेपाल और भारत के बीच घनिष्ठ तथा मैत्रीपूर्ण संबंध को प्रतिबद्ध बनाती है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com