इमरान खान पर गोली प्रहार, अपनी ही रैली में हुए जख्मी

काठमांडू, ३ नवम्बर – पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रैली में अचानक से हुई फायरिंग में स्वयं इमरान खान जख्मी हुए हैं । वृहस्पतिवार को वजीरावाद में इमरान खान रैली कर रहें थे उनके कंटेनर पर फायरिंग हुई । इमरान जख्मी हो गए हैं उन्हें अस्पताल ले जाया गया है । इमरान खान के अलावे सिंध प्रांत के पूर्व गवर्नर के भी जख्मी होने की खबर आ रही है । आरोपी पकड़ा जा चुका है । इमरान खान के पैर में गोली लगी है । उनपर एके ४७ से गोली मारी गई थी । इमरान खान के अलावे इस फायरिंग से ९ लोग घायल हुए हैं जिनमें से एक की मौत हो चुकी है । कुछ लोगों की अवस्था गंभीर है ।
इमरान खान २८ अक्टूबर से देश भर में रैली कर रहेंं थे । उन्होंने इस रैली को लंबी मार्च कहा था और इसका उद्देश्य सरकार को नेशनल असेंबली के विघटन पर सहमत होने और मध्यावधि चुनावों की घोषणा करने के लिए मजबूर करना था ।

