आज दार्चुला से शुरु हो रही है एमाले की चुनावी आम सभा

मंसिर ४ गते को होने वाले निर्वाचन के लिए चुनाव प्रचार प्रसार अब तेजी से बढ़ रहें हैं । अभी तक सभी उम्मीदवार घर घर जाकर वोट की मांग कर रहें थे मगर अब वें आमसभा कर सकते हैं तो ऐसे में नेकपा (एमाले) की चुनावी आमसभा आज से शुरु हो रही है । सुदूर पश्चिम प्रदेश के दार्चुला से शुरु होने वाले चुनावी सभा के सम्बोधन के लिए एमाले अध्यक्ष केपी शर्मा ओली आज धनगढ़ी से हेलिकोप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे ।
एमाले ने ४ मंसिर में होने वाले प्रतिनिधिसभा और प्रदेशसभा निर्वाचन में चुच्चे नक्सा को भी अपने चुनावी एजेण्डा बनाने के ध्येय के साथ दार्चुला से चुनावी अभियान शुरु करने की सोच बनाई हैे।
ओली आज सुबह ११ बजे दार्चुला सदरमुकाम खलंगा में होने वाले चुनावी आमसभा को सम्बोधन करेंगे । उसके बाद एमाले का आज ही बैतडी और कञ्चनपुर में भी आमसभा है । चुनावी सभा को ओली ही सम्बोधन करेंगे ।

