वैदेशिक रोजगारी से वापस होते ही पत्नी की हत्या और आत्महत्या !

रुपन्देही, ६ नवम्बर । रुपन्देही जिला देवदह नगरपालिका–५ स्थित पाल्पाली टोल में एक दम्पत्ति अपने ही घर में मृत पाए गए हैं । रुपन्देही पुलिस का कहना है कि घटना प्रकृति अनुसार पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने आत्महत्या की है । देवदह पुलिस चौकी के प्रमुख गंगा बहादुर सारु के अनुसार ३२ वर्षीया पत्नी हेमकला जोल्मी मगर जमीन में कपड़ा से लपेटा हुआ अवस्था में मिली थी और ३६ वर्षीय पति बोलिन्द्र जोल्मी मगर पंखें में लट्का हुआ अवस्था में थे ।
पुलिस ने कहा है कि बोलिन्द्र हाल ही में वैदेशिक रोजगारी से घर वापास हुए थे । पुलिस प्रमुख सारु ने कहा कि घटना की प्रकृति अनुसार हत्या के बाद आत्महत्या हुई है, घटना के संबंध में अनुसंधान जारी है ।

