Wed. Sep 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

परिवर्तन के विरुद्ध आवाज उठाकर देश को अस्थिरता की ओर ले जाने का प्रयास हो रहा हैः सिंह

 
प्रकाशमान सिंह, फाईल तस्वीर

काठमांडू, ७ नवम्बर । नेपाली कांग्रेस के नेता प्रकाशमान सिंह ने दावा किया है कि परिवर्तन के विरुद्ध आवाज उठाकर देश को अस्थिरता की ओर ले जाने का प्रयास हो रहा है । उन्होंने कहा कि पिछले राजनीतिक आन्दोलन से गणतन्त्र, संघीयता और धर्मनिरपेक्षता जसी राजनीतिक उपलब्धियां हासिल हुई है, लेकिन इसके विरुद्ध आवाज उठाकर देश को अस्थिरता की ओर लेजानेका प्रयास हो रहा है ।
काठमांडू निर्वाचन क्षेत्र नं. १ से प्रतिनिधिसभा सदस्य पद के लिए उम्मीदवार रहे नेता सिंह ने चुनावी प्रचार–प्रसार के क्रम में कहा कि आज संविधान भी सही तरिके से कार्यान्वयन नहीं हो पा रहा है, ऐसी अवस्था में परिवर्तन विरुद्ध आवाज उठाना ठीक नहीं है । परिवर्तन विरोध तत्व से सचेत रहने के लिए आग्रह करते हुए नेता सिंह ने कहा कि देश में राजनीतिक स्थिरता कायम रखने के लिए ही वाम–लोकतान्त्रिक गठबंधन बनाया गया है ।
नेता सिंह ने यह भी कहा है कि राजनीतिक स्थिरता से ही देश में आर्थिक विकास और समृद्धि हासिल हो सकता है । उन्होंने कहा कि आगामी दिनों की मुख्य कार्यभार भी यही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com