Tue. Jun 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सुर्खेत में २० मतदान केन्द्र अति संवेदनशील सूची में

 

सुर्खेत, ७ नवम्बर । मार्गशीर्ष ४ गते के लिए तय आम निर्वाचन में सुर्खेत जिला में २० निर्वाचन केन्द्र को अति संवेदनशील सूची में रखा गया है । जिला सुरक्षा समिति सुर्खेत के अनुसार जिला में कूल १३९ मतदान केन्द्र है, इसमें से २० केन्द्र में सुरक्षा चुनौती है ।
प्रमुख जिला अधिकारी खगेन्द्र प्रसाद रिजाल के अनुसार निर्वाचन क्षेत्र नं. १ स्थित ७२ मतदान केन्द्रों में से ९ को अतिसंवेदनशील, ७० को संवेदनशील और ३ को कम संवेदनशील क्षेत्र के रुप में पहचाना गया है । इसीतरह निर्वाचन क्षेत्र नं. २ स्थित ७६ मतदान केन्द्रो में से ११ अति संवेदनशील, २६ संवेनशील और ३० को कम संवेदनशील के रुप में लिया गया है ।
प्रमुख जिला अधिकारी रिजाल के अनुसार सुरक्षा चुनौती को कम करने के लिए मतदान स्थलों को वर्गीकरण कर आवश्यक व्यवस्थापन किया जा रहा है । निर्वाचन प्रयोजन के लिए सुर्खेत जिला में २ हजार ३ सौ ४४ कर्मचारी परिचालन किया जा रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *