ट्रक और मोटरसाइकिल आपस में टकराने से मोटरसाइकिल चालक की मौत

कैलाली, ७ नवम्बर । कैलाली जिला भजनी नगरपालिका–६ नवलपुर में ट्रक और मोटरसाइकिल आपस में टकराने से मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई है । नवलपुर स्थित सडकखण्ड में ना२ख १३८१ नम्बर की मोटरसाइकिल ने बा८६प ३४८७ नम्बर की मोटरसाइकिल को ठक्कर दिया था । दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक भजन–६ के स्थायीबासी २१ वर्षीय अभिषेक चौधरी की मृत्यु हुई है । सुदूरपश्चिम प्रदेश ट्राफिक पुलिस कार्यालय अत्तरिया के अनुसार मोटरसाइकिल के पीछे रहे धीरेन्द्र चौधरी सामान्य घायल हैं ।

