Thu. Apr 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चुनाव के बाद अत्यधिक बहुमत के साथ एमाले प्रथम पार्टी बनेगीः ओली

 
केपी ओली, फाईल तस्वीर

काठमांडू, ७ नवम्बर । नेकपा एमाले के अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने दावा किया है कि आगामी मार्गशीर्ष ४ गते सम्पन्न होनेवाला चुनाव के बाद एमाले अत्यधिक बहुमत के साथ प्रथम पार्टी बननेवाली है । उनका दावा है कि एमाले एकल बहुमत लानेवाली है । आज मंगलबार पोखरा में पत्रकारों के बीच उन्होंने ऐसा कहा है ।
चुनावी कार्यक्रम में सहभागी होने के लिए पोखरा पहुँचे अध्यक्ष ओली ने कहा– ‘आजकल सर्वे के नाम में कहा जा रहा है कि चुनाव में एमाले और नेपाली कांग्रेस की सिट संख्या बराबरी के आसपास होनेवाला है । इसतरह एमाले को कांग्रेस के साथ तुलना किया जा रहा है । लेकिन एमाले कांग्रेस की बराबर नहीं, उससे अधिक सिटों के साथ बहुमत लानेवाली है ।’
ओली ने दावा किया है कि चुनाव में एकल बहुमत लाकर एमाले सरकार बनानेवाली है । उन्होंने आगे कहा– ‘इसका अर्थ यह नहीं है कि दूसरे किसी पार्टी को सरकार में शामील नहीं की जाएगी, शामेल की जाएगी । लेकिन आगामी सरकार एमाले के नेतृत्व में ही बननेवाला है ।’

यह भी पढें   संसद चल रही अवस्था में अध्यादेश लाना लोकतांत्रिक मान्यताओं के विपरीत – भीष्मराज आङ्देम्बे

नेपाली कांग्रेस की सभापति तथा प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा द्वारा व्यक्त कथन को जवाब देते हुए अध्यक्ष ओली ने यह भी कहा है कि भारत के साथ वार्ता कर अतिक्रमित जमीन वापस की जाएगी । उन्होंने कहा– ‘मैंने दार्चुला में जाकर जमीन वापस की बात की थी । देउवा जी ने कहा कि बन्दूक लेकर सीमा में जाओं । प्रचण्ड के साथ संगत करने के बाद देउवा जी भी बन्दूक की भाषा बोलने लगे हैं । हम लोग बहुमत की सरकार बनाएंगे, वार्ता कर जमीन वापस करेंगे ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *