Tue. Jun 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एकीकृत समाजवादी ने की पाँच नेताओं के ऊपर कारवाही, जो एमाले प्रवेश कर रहे हैं

 
चुनाव चिह्न, फाईल तस्वीर

काठमांडू, ७ नवम्बर । नेकपा एकीकृत समाजवादी पार्टी ने जुम्ला जिला और कर्णाली प्रदेश कमिटी की जिम्मेदारी में रहे पाँच नेताओं के ऊपर कारवाही की है । पार्टी महासचिव डा. वेदुराम भुसाल ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि देवीलाल थापा, आदिप्रसाद न्यौपाने, नन्दराम रोकाया, रतनबहादुर रोकाया और धर्मराज रावल, तीर्थबहादुर बुढा को साधारण सदस्य से भी निष्काशित की गई है ।
आरोप है कि वे लोग पार्टी विरोधी शक्तियों के साथ सांठगांठ कर पार्टी से तय उम्मीदवारों को हराने में लगे हुए हैं । स्मरणीय है, उल्लेखित नेता नेकपा एमाले प्रवेश करने की तैयारी में हैं । जिसके चलते एकीकृत समाजवादी ने उन लोगों को पार्टी से निष्काशित की है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed