Mon. Jul 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनता सहयोगी का 12बां बार्षिकोत्सब संपन्न

 


जनकपुरधाम। जनता सहयोगी बचत तथाऋण सहकारी संस्था का बार्षिकोत्सब का 12बां साधारण सभा पंजियार भवन मे राम चंद्र पंजियार की अध्यक्षता में संपन्न हुयी। इस साधारण सभा में प्रमुख अतिथि पूर्व मंत्री जूली महासेठ थीं
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनता सहयोगी बचत तथा ऋण सहकारी संस्था ने अपने 12बर्ष की अबधि में धनुषा जिला में गरीब तथा सीमांत किसान कम ब्याज पर कर्ज देकर उनको जीविकोपार्जन का काम किया है। इस पूंजी से छोटे मोटे व्यवसाय कर परिवार को गुजारा करते है। जूली महतो ने कहा कि महिला को सभी क्षेत्रों में आगे बढना होगा। मधेश की महिला की साक्षरता दर काफी कम हैं। इसलिए इस पर सरकार तथा गैर सरकारी संस्था को काम करना होगा।
कार्यक्रम में जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के अध्यक्ष जीतेन्द्र महासेठ ने कहा कि सरकार द्वारा नये बैंक नीति व्यवसायी के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बैंक के नये नियम में 18प्रतिशत व्याज निर्धारित किया गया है जो ब्यवसायी के हित में नहीं है। व्यापारी पलायन की स्थिति में हैं। उन्होंने अगले मंगलवार से बैंक के आगे धरना दिया जाएगा। इस साधारण सभा में रक्त दान शिविर भी आयोजित किया गया था। जिसमें 30लोगों ने रक्तदान दिये। कार्यक्रम में राम गोविंद यादव, बिष्णु पराजली, दिगम्बर साह सहित कई लोगो ने बिचार रखें।

यह भी पढें   गणेश नेपाली की मृत्यु के बाद काठमांडू के विभिन्न जगहों पर प्रदर्शन

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *