मधेशी जनता को अधिकार सम्पन्न बनाने के लिए बड़े दलों के साथ चुनावी गठबन्धनः ठाकुर
महोत्तरी, ६ नवम्बर । लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी (लोसपा) के अध्यक्ष महन्थ ठाकुर ने दावा किया है कि मधेशी जनता को अधिकार सम्पन्न बनाने के लिए लोसपा ने अन्य बड़े दलों के साथ चुनावी गठबंधन हुआ है । उन्होंने यह भी कहा कि यह लोसपा के लिए बाध्यता भी है ।
महोत्तरी जिला सदरमुकाम जलेश्वर में चुनावी घोषणापत्र सार्वजनिक करते हुए अध्यक्ष ठाकुर ने कहा– ‘मधेश आन्दोलन के क्रम में उठाया गया मुद्दा पूरा करना है, मधेश को न्याय दिलाना है, इसके लिए लोसपा को चुनावी गठबंधन करना पड़ा ।’ उन्होंने यह भी कहा कि जेल में रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रिहाई करना भी है । उन्होंने कहा कि आज मधेशी जनता को जो अधिकार प्राप्त है, वह लोसपा के कारण ही है ।
घोषणापत्र सार्वजनिक कार्यक्रम में पार्टी नेता शरतसिंह भण्डारी, अनिल कुमार झा और उमाकान्त झा जैसे नेताओं की उपस्थिति रही थी ।

