Sun. Jul 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कार्तिक पूर्णिमा को लेकर नदी तथा सरोवरों में स्नान करने के लिए उमड़ी भीड़

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर नदी तथा सरोवर में मध्य रात से ही स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। जनकपुरधाम के गंगासागर दूधमती, कमला के पोरताहा तथा उतरायनी गंगा में नेपाल तथा भारत से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है। कार्तिक पूर्णिमा में स्नान करने के लिए तांत्रिक (ओझा) जो नवरात्रा में सिद्धि प्राप्त किये हैं। तंत्र मंत्र को शुद्धीकरण के लिए कमला में स्नान के लिए ढोल, मजीरा के साथ भगतैई करते हुये कमला स्नान के लिए पहुंची है। इस अवसर पर जयनगर में भूत मेला भी लगा है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए नेपाल रेलवे ने जयनगर जनकपुरधाम के बीच ट्रेन सेवा बढा दी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *