‘प्रचण्ड’ आज कर्णाली प्रदेश के तीन जिला के चुनावी सभा को सम्बोधन करेंगे
काठमान्डू ८ नवम्बर
नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ आज कर्णाली प्रदेश के तीन जिला के चुनावी सभा को सम्बोधन करेंगे । मंगलबार कर्णाली में जुम्ला, हुम्ला और कालिकोट जिला कके चुनावी सभा को सम्बोधन करने की जानकारी जुम्ला के माओवादी नेता मनऋषि धिताल ने दी है ।
अध्यक्ष प्रचण्डसहित माओवादी कर्णाली प्रदेश के इन्चार्ज कालीबहादुर मल्ल, प्रदेश अध्यक्ष मायाप्रसाद शर्मा, नेपाली कांग्रेसका उपसभापति पूर्णबहादुर खड्का, आदि नेता कर्णाली के चुनावी सभा में जाने वाले हैं । मंगलबार प्रचण्ड सहित खड्का हुम्ला के सर्केगाड,जुम्ला के खलंगा, और कालिकोट के मान्मा बजार में होने वाले चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे ।
हुम्ला से प्रतिनिधि सभा में गठबन्धन से माओवादी नेता छिरिङ डम्डुल लामा (भोटे) उम्मीदवार हैं और प्रदेश सभा ‘क’ से माओवादी के रनसिंह परियार और प्रदेश सभा ‘ख’से कांग्रेस के जीवनबहादुर शाही उम्मीदवार हैं। शाही प्रदेश के मुख्यमन्त्री है इसलिए उन पर सबकी निगाह है ।


