Thu. Oct 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्युठान में जिप दुर्घटना होने से ३ लोगों की मृत्यु और १२ लोग घायल

 
सांकेतिक तस्वीर

काठमांडू, ९ नवम्बर– प्युठान में जिप दुर्घटना होने से ३ लोगों की मृत्यु हो गई है और १२ लोग घायल हैं । प्युठान नगरपालिका वडा नम्बर–५, पातलकटेरी के ४६ वर्षीय खुमान थापा, उनकी पत्नी जुनकी थापा और उसी जगह के ५२ वर्षीया महिमा घर्ती का घटना स्थल में ही मृत्यु हो गई ।
प्युठान के बिजुवार से पूर्णगाउँ की ओर जा रही लु १ ज ३७०७ नम्बर कीे फोर्स जिप कल रात करिब १ बजे प्युठान नगरपालिका–५ पूर्णगाँव के नजदीक कुडापानी के घुम्ती में अनियन्त्रित होने से दुर्घटना हुई थी ।
प्रहरी निरीक्षक के अनुसार दुर्घटना में घायल होने वालों में प्युठान नगरपालिका–५, के ५० वर्षीया फागुनी खत्री, ५० वर्षीया गोरी घर्ती, १९ वर्षीया बिरी कुमारी महरा, ५२ वर्षीय डिलाराम घर्ती क्षेत्री, ३४ वर्षीया निमा खत्री, ३० वर्षीया जुठी महरा, १८ वर्षीया कुमारी महरा, ४१ वर्षीया नखी महरा, ४७ वर्षीया गोरी खत्री, ३७ वर्षीय निमलाल घर्ती, ३४ वर्षीय जगमा महरा और ५८ वर्षीय रामे रोका हैं । साथ ही चालक प्युठान के ही नगरपालिका– ९ का २३ वर्षीय बिनोद के.एम. सामान्य रुप से घायल है।
गम्भीर रुप से घायल ६ लोगों को बिजुवार अस्पताल से बुटवल रेफर कर दिया गया है और बाकी घायलों का बिजुवार अस्पताल में ही उपचार किया जा रहा है ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 5 अक्टुबर 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

जिप सड़क से करिब १५० मिटर नीचें गिरी है । रात के समय हुई दुर्घटना के कारण उद्धार कार्य में भी बहुत कठिनाई हुई । घटनास्थल में नेपाल प्रहरी, स्थानीय जनप्रतिनिधि ने उद्धार कार्य किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com