Sun. Jul 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डोटी में ६.६ म्याग्निच्यूड का भूकंप, ६ लाेगों की मौत, ५ घायल

 

काठमांडू, ९ नवम्बर । आज सुबह २ बजे आयी भूकंप के कारण डोटी में ६ लाेगों की मौत हो गई है । राष्ट्रीय भूकंप मापन केन्द्र के अनुसार २ बजकर १२ मिनट पर डोटी केन्द्रबिन्दू बनाकर ६.६ म्याग्निच्यूड का भूकंप आया था । भूकंप के कारण पूर्वीचौकी गांवपालिका–३ ठाडा गांव निवासी ६ लोगों की जान गई है ।
डोटी जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार ठाडा गांव निवासी ३८ वर्षीया भगवती बोहरा, उनकी १३ वर्षीया बेटी सीता बोहरा, ७ वर्षीया बेटा हर्क बोहरा की मृत्यु हो गई है । इसीतरह सोही गांव निवासी ४५ वर्षीय प्रेम बोहरा, उनकी १२ वर्षीया बेटी तुलसी बोहरा, स्थानीय महावीर बोहरा की १७ वर्षीया बेटी धनसरी बोहरा की भी जान चली गई है । बताया गया है कि मकान गिरने से उन लोगों की मृत्यु हुई है ।
पुलिस ने कहा है कि अभी तक ५ घायल लोग मिल गए हैं । गांव में ८ घर भूकंप के कारण गिर गया है । पुलिस का कहना है कि घटना संबंधी अन्य विवरण आना बांकी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *