Sat. Aug 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राप्रपा के काठमांडू क्षेत्र नं. ५ स्थित निर्वाचन सम्पर्क कार्यालय में तोड़फोड़

 

काठमांडू, मंसिर २–

राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी (राप्रपा) के काठमांडू क्षेत्र नं. ५ स्थित निर्वाचन सम्पर्क कार्यालय में तोड़फोड़ हुआ है ।
कल रात एक समूह ने कार्यालय में तोड़फोड़ करके झण्डा फाड़ने और प्रचार सामग्री फेंकने का काम किया गया है । पार्टी के प्रवक्ता मोहन श्रेष्ठ ने जानकारी दी है ।
उनके अनुसार उनलोगों ने कार्यालय में नेकपा एमाले का झण्डा रखा है लेकिन वहाँ देखें गए लोग एमाले के समर्थक जैसे नहीं लग रहें हैं । उन्होंने कहा कि पहले राप्रपा में ही रहने वाले लोग जैसे लगे जिन्होंने पार्टी छोड़ दिया है ।
इस बारे में अनुसन्धान करने के लिए राप्रपा ने प्रहरी में शिकायतदर्ज की । प्रवक्ता श्रेष्ठ ने निर्वाचन को स्वच्छ, विश्वसनीय और भय रहित बनाने के लिए सरकार से भी मांग की है ।
काठमांडू ५ में राप्रपा से रामप्रसाद उप्रेती उम्मीदवार हैं । इस क्षेत्र में नेकपा एमाले से ईश्वर पोखरेल और नेपाली कांग्रेस से प्रदीप पौडेल उम्मीदवार हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com