मोटरसाइकल दुर्घटना में पत्रकार नरबहादुर कँडेल का निधन
मोटरसाइकल दुर्घटना में रुपन्देही के पत्रकार एनबी (नरबहादुर) कँडेल का निधन हो गया है । बुटवल से भैरहवा की ओर जा रहे शुक्रबार शाम तिलोत्तमा नगरपालिका–२ जानकीनगर में लु१क ५२७६ नंको रेडिमिक्स (सिमेन्ट घोल्ने सवारी) ने कँडेल सवार लु ४४ प ८२०१ नं के मोटरसाइकल को ठोकर मारा था ।
रुपन्देही के सैनामैना नगरपालिका–१ रानी बगिया स्थायी के कँडेल वर्तमान में बुटवल में रहते थे । ३५ वर्षीय कँडेल की उपचारके क्रम में लुम्बिनी प्रादेशिक अस्पताल बुटवल में निधन होने की जानकारी इलाका प्रहरी कार्यालय बुटवल के प्रमुख ठगबहादुर केसी ने दी है । ठोकर मारने वाले सवारी को नियन्त्रण में ले लिया गया है ।

