Tue. May 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चुनाव विरुद्ध निर्वाचन आयोग कार्यालय के सामने प्रदर्शन करनेवाले गिरफ्तार

 

काठमांडू, १८ नवम्बर । कल रवीबार के लिए तय चुनाव बहिष्कार संबंधी मांग करते हुए निर्वाचन आयोग कार्यालय के सामने प्रर्दशन करनेवाले ६ व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । प्रदर्शन करनेवाले नेकपा ९क्रान्तिकारी माओवादी० निकट नेता तथा कार्यकर्ता हैं । पुलिस ने कहा है कि काठमांडू स्थित निर्वाचन केन्द्रीय कार्यालय के सामने १५–२० व्यक्तियों की समूह चुनाव बहिष्कार संबंधी नारे लगाते हुए प्रदर्शन में उतर आए थे ।
उपत्यका पुलिस प्रवक्ता एसपी सीताराम रिजाल के अनुसार प्रदर्शन के दौरान ६ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है, उन लोगों को दरबारमार्ग पुलिस परिसर में रखा गया है । स्मरणीय है, नेकपा क्रान्तिकारी समूह ने चुनाव बिष्हकार का आह्वान किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *