मतदान के लिए साथ में अनिवार्य परिचयपत्र लेकर जाने के लिए आयोग ने किया आग्रह

काठमांडू, १८ नवम्बर । प्रमुख निर्वाचन आयुक्त निदेश कुमार थपलिया ने कहा है कि कल आइतबार होनेवाला आम निर्वाचन में मतदान करने के लिए अपना परिचयपत्र अनिवार्य साथ मे लेकर सहभागी होने के लिए आम मतदाताओं से आग्रह किया है । अगर किसी के पास मतदाता परिचयपत्र नहीं है तो वे लोग अपनी नागरिकता, पासपोर्ट, जमीन की धनी पुर्जा, लाइसेन्स तथा राष्ट्रीय परिचयपत्र जैसे परिचयपत्र लेकर भी जा सकते हैं, लेकिन इसके लिए भी आप को मतदाता नामावली में अपना नाम होना अनिवार्य है ।
प्रमुख आयुक्त थपलिया ने यह भी कहा है कि निर्वाचन स्थल में प्रवेश करते वक्त आप के पास निषेधित वस्तु जैसे कि मोबाइल, क्यामेरा, सलाई, लाइटर आदि नहीं होना चाहिए । आगर कोई व्यक्ति मतदान क्षेत्र में परिचालित सुरक्षाकर्मी और कर्मचारियों को परेशान करते हैं तो उनके ऊपर सख्त कारवाही की जाएगी । अशक्त, जेष्ठ नागरिक, गर्भवती, क्रियापुत्री, अपाङ्ग जैसे मतदाताओं को प्राथमिकता देने के लिए भी उन्होंने आग्रह किया है ।

