Wed. Aug 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

४ ऐसे मतदान केन्द्र, जहां हैं १०० से भी कम मतदाता !

 

काठमांडू, १८ नवम्बर । कल मार्गशीर्ष ४ गते देश भर आम निर्वाचन होने जा रहा है । निर्वाचन कानून अनुसार अभी चुनावी प्रचार–प्रसार का समय खत्तम हो चुका है, मौन अवधि चल रही है । लेकिन हम आप लोगों को चुनाव संबंधी ऐसे रोचक जानकारी देने जा रहे हैं, जो हिमाली जिला मनाङ की है । कल रवीबार होनेवाला आम निर्वाचन में यहां ऐसे चार मतदान केन्द्र हैं, जहां की एक मतदान केन्द्र में १०० से भी कम मतदाता हैं ।
प्राप्त जानकारी अनुसार जिला स्थित नार्पाभूमि गांवपालिका स्थित तीन मतदान केन्द्र और चामे गांवपालिका स्थित एक मतदान केन्द्र में १०० से भी कम मतदाता हैं । जिला निर्वाचन कार्यालय मनाङ के जिला निर्वाचन अधिकारी पुष्पराज शर्मा का कहना है कि मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक पहुँचने के लिए कोई दिक्कत ना हो, इसीलिए कम मतदाता होते हुए भी मतदान केन्द्र स्थापना की गई है ।
जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार नार्पाभूमि गांवपालिका–१ नारगांव स्थित वडा कर्यालय मतदान केन्द्र में मतदान करनेवाले मतदाताओं की संख्या ९६ है, फू आधारभूत विद्यालय मतदान केन्द्र में मतदान करनेवालों की संख्या ७८ और नार्पाभूमि–५ फूगांवस्थित वडा कार्यालय में मतदान करनेवालों की संख्या ७१ है । इसीतरह चामे–५ स्थित वडा कार्यालय में मतदान करनेवालों की संख्या ९६ है ।
मनाङ जिला में कूल मतदाताओं की संख्या ६ हजार ७७९ हैं । इसमें से प्रदेशसभा १ में कूल २ हजार ६६४ और प्रदेशसभा २ में ४ हजार १५५ मतदाता हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com