Sat. May 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल के मधेश प्रदेश के आठ जिला में मतदाता और चुनाव आयोग भी तैयार

 

जनकपुरधाम (नेपाल) /मिश्री लाल मधुकर। नेपाल में 20नवंवर को संसद तथा बिधान सभा का चुनाव है। निर्वाचन आयोग ने पूरी तैयारी पूरी कर ली है। नेपाल के मधेश प्रदेश के कुल आठ जिला है। इस बार सांसद तथा बिधायक के लिए कुल 1007उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इसमें पुरुष उम्मीदवार 932,महिला उम्मीदवार 74तथा एक उभय लिंगी उम्मीदवार है। नेपाली कांग्रेस, नेकपा एमाले, नेकपा माओवादी केन्द्र, नेकपा एकीकृत समाजवादी पार्टी, लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी, जनता समाजवादी पार्टी के अलावा जनमत पार्टी, नेपाल जनता पार्टी, नेपाल सद्भावना पार्टी, राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी, नेपाल स्वतंत्र पार्टी प्रमुख पार्टी है। नेपाली कांग्रेस, नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी, नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी एकीकृत समाजवादी पार्टी तथा लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टीके साथ सत्ता गठवंधन है। वहीं नेकपा एमाले तथा जनता समाजवादी पार्टी का अलग गठबंधन है। मुख्य मुकाबला इन्ही दोनो गठबंधन के बीच है। मधेश प्रदेश में कुल मतदाता 3386628है जिसमें पुरुष मतदाता 1827854है वही महिला मतदाता 1558704है। उभय लिंगी मतदाता70हैं। मतदान स्थल 2156हैं वही मतदान केंद्र4235हैं। मधेश प्रदेश में नेपाल प्रहरी, नेपाल सशस्त्र बल तथा नेपाली सेना तथा म्यादी (अंशकालीन) कुल 12हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।
भारत सीमा से सटे सभी मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील में रखा गया है।
सभी मतदान केंद्रों पर चुनाव सामग्री के साथ मतदान कर्मी पहुंच चुके हैं।

यह भी पढें   भारत की सहायता से सप्तरी में विद्यालय भवन का उद्घाटन

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *