बैतडी में प्रहरी सवार जीप दुर्घटना
काठमांडू, ५ मंसिर

बैतडी के पाटन में मतपेटिका पहुँचाकर वापस लौटने के क्रम में प्रहरी सवार जीप दुर्घटना हुई है । पाटन नगरपालिका के थुम स्थान में आज सुबह साढ़े ६ बजे जीप दुर्घटना हुई है ।
जीप सड़क से लगभग २ सौ मिटर नीचे गिर गया । उक्त जीप में १२ लोग सवार थे । दुर्घटना के बारे में अभी विस्तृत विवरण आना बाकी है ।

