Tue. Oct 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेश में जनमत के संयोजक डा. सी. के. राउत नेजसपा अध्यक्ष उपेन्द्र यादव को दी पटकनी

 

 

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । सप्तरी जिला क्षेत्र दो के प्रतिनिधि सभा तथा दोनो प्रदेश सभा की सीट जनमत ने अपने खाते में ले लिया है। प्रतिनिधि सभा के उम्मीदवार जनमत के संयोजक डा. सी. के. राउत ने जनता समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष पूर्व उप प्रधानमंत्री उपेन्द्र यादव को करीब 9हजार वोट से शिकस्त दी है। जनमत के उम्मीदवार डा. सी. के. राउत को13859 मत प्राप्त किए। वही उपेन्द्र यादव को6951मत ही मिले। इसी तरह लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार जय प्रकाश ठाकुर को मात्र 2857मत ही ला सके है।

यह भी पढें   सकारात्मक सोच, विवेक और दृढ़ संकल्प ही कठिन परिस्थितियों से निकलने का मार्ग प्रशस्त करते हैं : बिमल सर्राफ

इसी तरह क्षेत्र दो क से जनमत के उम्मीदवार सतीश कुमार सिंह ने जसपा के उम्मीदवार मधेश प्रदेश के अर्थ (वित्त) मंत्री शैलेन्द्र साह को साढे छह हजार मत से पराजित किए है। सतीश कुमार सिंह को13806 मत मिले है। वही शैलेन्द्र कुमार साह को 6418 मत ही ला पाये हैं। इसी तरह लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सरोज कुमार मंडल को 5 289 मत लाये है।

इसी तरह क्षेत्र ख सेजनमत पार्टी के महेश कुमार यादव को12316मत मिले है। वही जसपा के लक्ष्मण यादव को 5238मत मिलेहैं। लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के उमेश कुमार यादव को6557 मत मिले है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com