Sat. Jul 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अगर बड़ी पार्टियों ने अभी भी जनता के पक्ष में काम नहीं किया तो आने वाले वर्ष में पूरे देश में घंटी बजेगी – रवि लामिछाने

 

काठमांडू, ९ मंसिर

चितवन–२ से प्रतिनिधि सभा में निर्वाचित होने के बाद भरतपुर के गेष्ट हाउस के मैदान में आयोजित अपने धन्यवाद सभा को संबोधन करते हुए लामिछाने ने कहा कि जनता ने अभी भी पुराने और बड़े दलों को एक और मौका दिया है, अपने इस मौके का लाभ उठाए ,जनता के पक्ष में काम करें । इस अवसर का दुरुपयोग नहीं करें, नहीं तो अभी तो कुछ जगहों पर घंटी बजी है आने वाले ५ वर्ष में पूरे देश में घंटी बजने लगेगी और इसे कोई रोक भी नहीं पाएगा ।
अपने धन्यवाद सभा में उन्होंने यह भी कहा कि अब संसद में कोई भी भष्ट्राचारी नहीं प्रवेश कर सकेगा । सभी दल को भष्ट्राचार नियन्त्रण और अभी तक हुए बड़े –बड़े काण्ड के छानबिन के लिए तैयार रहने को कहा है ।
साथ ही उन्होंने कहा कि –अभी के चुनाव के परिणाम से घमंड करने की जरुरत नहीं है । देश के युवा अब आगे आऐगे । नेपाल की राष्ट्रीयता, स्वधीनता और स्वाभिमान के सम्मान के लिए उन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय समुदाय से अपिल की है । देश की सीमा की रक्षा करेंगे और देश के गुम हुए भूभाग को प्राप्त करने के लिए कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे
उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र के कार्यालय में जनता की समस्या सुनने के लिए एक में खबरदारी और दूसरे मे समस्या को रखने के लिए दो बॉक्स रखेंगे इस बात का भी जिक्र किया है । इसी तरह टोल तथा वडावडा से प्रतिनिधि चुनकर संसदीय बोर्ड गठन करेंगे । निर्वाचन के समय में अपने किए हुए वचन से वो पीछे नहीं हटेंगे । अपनी बातों को हुबहु वैसे ही कार्यान्वयन करने की उन्होंने प्रतिवद्धता जताई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *