रुपन्देही ३ से दीपक बोहरा निर्वाचित, बहालवाला गृहमन्त्री खाँण हो गए पराजित

काठमांडू, २६ नवम्बर । रुपन्देही निर्वाचन क्षेत्र नं. ३ से राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी के उम्मीदवार दीपक बोहरा निर्वाचित हो गए हैं । उन्होंने बहालवाला गृहमन्त्री तथा नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार बालकृष्ण खाँण को पराजित किया है । विजयी बोहरा ने ३६ हजार ७१७ मत प्राप्त किया है और खाँण ने ३४ हजार ३६ मत प्राप्त किया है । बोहरा और खाँण के बीच २ हजार ६८१ की मतान्तर है ।

