देउवा–प्रचण्ड भेटवार्ता, चुनावी परिणाम और नयां सरकार निर्माण को लेकर विचार–विमर्श
काठमांडू, २६ नवम्बर । प्रधानमन्त्री तथा नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा और एकीकृत नेकपा माओवादी के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड बीच भेटवार्ता हुई है । प्राप्त सूचना अनुसार दो शीर्ष नेताओं के बीच चुनावी परिणाम और नयां सरकार निर्माण संबंधी विषय को लेकर विचार–विमर्श हुई है । बताया गया है कि भावी दिनों भी वर्तमान गठबंधन को कायम रखकर सरकार निर्माण करने के लिए दोनों नेताओं के बीच सहमति बनी है ।
प्रधानमन्त्री देउवा से मिलने के लिए अध्यक्ष प्रचण्ड प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार पहुँच गए थे । प्रधानमन्त्री के प्रेस संयोजक गोविन्द परियार के अनुसार कुछ ही दिनों में गठबंधन में शामील दलों के बीच बैठक आह्वान करने के लिए भी दो नेताओं के बीच सहमति बनी है ।

