राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी के चितवन जिला कार्यालय में आग लगी
काठमांडू, ११ मंसिर–
राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी रास्वपा के चितवन जिला कार्यालय में आग लग गई है ।
शुक्रबार की रात भरतपुर–११, भोजाड स्थित कुमारी चोक में जिला कार्यालय में सामान्य आग लगी है । चितवन प्रहरी ने जानकारी दी है । घटना में कार्यालय के भीतर फर्निचर सामग्री जल गया है । आग लगने से कार्यालय के भीतर प्लास्टिक का कुर्सी, झण्डा, साथ ही भीतर साइन बोर्ड के साथ ही कुछ सामग्री में क्षति पहुँचा है ।
कार्यालय के दरवाजे पर चाभी यथावत है लेकिन भीतर का कुछ सामान जला हुआ पाया गया है । वैसे बहुत ज्यादा क्षति नहीं हुई है ।

