रामचन्द्र पौडेल कर रहे हैं दौड़धुप प्रधानमंत्री पद के लिए
काठमांडू, ११ मंसिर

काठमांडू, ११ मंसिर चुनावी नतीजे अब अपनी अंतिम चरण में है और शुरु हो चुकी है एक दौड़ कि कौन बनेंगे भावी प्रधानमंत्री ? नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामचन्द्र पौडेल भावी प्रधानमन्त्री के गृहकार्य में जुट गए हैं । तनहुँ – १ से प्रतिनिधि सभा सदस्य में निर्वाचित होने के बाद पौडेल ने प्रधानमन्त्री पद के लिए दौड़ धुप करने लगे हैं । पौडेल ने कांग्रेस, माओवादी, एकीकृत समाजवादी तथा अन्य दल के शीर्ष नेताओं के साथ एक चरण में चर्चा भी किया है । कांग्रेस सभापति शेरबहादुर देउवा, माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड, एकीकृत समाजवादी के अध्यक्ष माधव नेपाल के साथ चर्चा कर चुके हैं । पौडेल ने प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार पहुँचकर देउवा से भेंट की थी ।
पौडेल ने कहा कि ‘जनता की ईच्छा क्या है ? असन्तुष्टि को कैसे सम्बोधन किया जाए ? अभी जन भावना को कैसे सम्बोधन करें ? इन सभी विषयों में भी चर्चा हो चुकी है । साथ ही उन्हो.ने यह भी कहा कि – लोग प्रधानमन्त्री के रुप में एक नए चेहरे को देखना चाहते हैं जिससे जनता में भी आशा जागृत किया जा सकता है । इन सभी विषयों में सभी मेरे लिए या मुझे आगे करने में गठबन्धन के सभी नेता सकारात्मक भूमिका निभाऐंगे ।

