रामचन्द्र पौडेल मिले माधवकुमार नेपाल से
काठमांडू, १२ मंसिर –

प्रतिनिधिसभा सदस्य में निर्वाचित होने के साथ ही कांग्रेस नेता रामचन्द्र पौडेल ने अपनी प्रधानमन्त्री बनने की ईच्छा को व्यक्त कर दिया है । इसके लिए उन्होंने राजनीतिक भेटघाट भी करने लगे हैं ।
सोमबार की सुबह ही एकीकृत समाजवादी के अध्यक्ष माधवकुमार नेपाल से मिलकर बात की और कहा कि वो प्रधानमन्त्री के दौड़ में हैं और चाहते हैं कि इसमें नेपाल उनकी सहायता करें । नेपाल से मिलने के लिए पौडेल उनके निवास कोटेश्वर पहुँचे थे ।
भेटघाट में पौडेल ने अपने प्रधानमन्त्री के स्वभाविक दावेदार होने के लिए गठबन्धन में रहने के लिए दल का साथ चाहिए । भेट में प्रतिनिधिसभा और प्रदेश सभा निर्वाचन के परिणाम के बारे में भी चर्चा हुई है ।

