Mon. Jul 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर में गाजे बाजे के साथ विशाल शोभा यात्रा निकाली गयी

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । विवाह पंचमी महोत्सव के अवसर पर पर जनकपुरधाम में भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी।
करीव दो बजे जानकी मंदिर से गाजे बाजे के साथ कड़ी सुरक्षा में सीता की डोली निकाली गई। डोली के पीछे सुसज्जित रथ पर जानकी मंदिर के महंत राम तपेश्वर दास बैष्णव, उत्तराधिकारी महंत राम रोशन दास बैष्णव, लोसपा के बरिष्ठ नेता अनिल झा, जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह, जनकपुरधाम वृहत्तर विकास परिषद क्षेत्र के अध्यक्ष शीतल साह सहित कई गणमान्य सुसज्जित रथ से बाहरवीघा (रंग भूमि) मैदान के लिए प्रस्थान किए। पीछे-पीछे दर्जनों झांकी की गाड़ी के साथ में थे। ठीक ढाई बजे राम मंदिर से राम मंदिर के महंत राम गिरि की अगुवाई में अयोध्या से आये साधु संत, स्थानीय विधायक दीपेन्द्र ठाकुर, मटिहानी मठ के मान्य महन्त जगन्नाथ दास शास्त्री राम युवा समिति के अध्यक्ष परमेश्वर साह के नेतृत्व में युवा टीम भी साथ में अगुवाई करते हुए। रंग भूमि मैदान पहुंची। तीन बजे दोना डोला का रंगभूमि में मिलन हुआ। उसके बाद स्वयंवर हुआ। राम मंदिर के महंथ राम गिरि तथा जानकी मंदिर के महंथ राम तपेश्वर दास बैष्णव ने समधि मिलन किए। दोनो ओर से रंग अबीर का दौर चला। हंसी ठहाका तथा गाली गलौज का दौर चला। इस अवसर पर महिलाओं ने मांगलिक गीत गायी। इस नजारा को बाहरवीघा मैदान (रंगभूमि) उपस्थित एक लाख से अधिक श्रद्धालु इसका गवाह वने। स्वयंवर के बाद दोनो डोला नगर परिक्रमा के लिए निकले। रामानंद चौक पिडारी चौक, थापा चौक, मिल्स एरिया, भानु चौक, राम चौक, सोनार पट्टी होते हुए जानकी मंदिर पहुंची। रास्ते में महिलाओं ने छत से फूल, अक्षत फेंक कर डोला का स्वागत किया। जानकी मंदिर के प्रांगण में बना सुसज्जित मंडप में दोनो डोला को रखा गया। रात में मिथिला विधि बिधान से राम सीता का विवाह संपन्न होगी।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 26 जुलाई 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *