Fri. Jun 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सुकुम्बासी ने बालेन के विरुद्ध प्रदर्शन और नारेबाजी की

 

काठमांडू, १२ मंसिर –


काठमांडू, १२ मंसिर – काठमांडू का थापाथली स्थित सुकुम्बासी बस्ती में डोजर चलाने के काम में अवरोध हुआ है । काठमांडू महानगरपालिका ने अनाधिकृत रुप में बने हुए भौतिक संरचनाओं को हटाने के अभियान अन्तर्गत सोमबार दिन से ही उस बस्ती में डोजर चलाना शुरु किया । लेकिन उस बस्ती में रहने वालों लोगों ने डोजर चलाने के काम में अवरोध करते हुए काठमांडू महानगरपालिका विरुद्ध जोरदार नाराबाजी के साथ ही टायर जलाकर प्रदर्शन किया है । डोजर के प्रतिकार करने के लिए इँट्टा समेत प्रहार किया गया है ।
साथ ही सुकुम्बासी बस्ती के स्थानीयों के साथ हुई झड़प में महानगर प्रहरी बल के प्रमुख नगर उपरीक्षक राजु पाण्डे सहित १४ लोग घायल भी हुए हैं ।
इसलिए आज पूरा दिन ही ये क्षेत्र तनावग्रस्त है । स्थानीय लोगों द्वारा प्रतिकार करने के लिए प्रदर्शन को निरन्तरता दी जा रही है । काठमांडू महानगरपालिका ने इससे पहले ही ३५ दिन सूचना जारी करते हुए इस बस्ती में बने हुए टहरे को हटाने का निर्देशन दिया था ।
लेकिन प्रदर्शनकारीयों का कहना था कि विकल्प नहीं होने तक बस्ती से नहीं हटने के बारे में कहा है । उन्होंने डोजर चलाने के डर से अपने पास जो भी सामान है उसे भी निकालने का काम भी कर रहे हैं । साथ ही घर में जो कुछ घरेलु हथियार सहित प्रदर्शन में उतरकर सुकुम्बासी ने मेयर बालेन के विरुद्ध जोरदार नारा नारेबाजी की है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *