Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगन्ज में प्रगतिशील लेखक संघ द्वारा पुरस्कार सम्मान एवं रचना वाचन कार्यक्रम का आयोजन

 

नेपालगन्ज /(बाँके) पवन जायसवाल ।बाँके जिला के नेपालगन्ज में प्रगतिशील लेखक संघ बाँके शाखा ने आयोजन किया पुरस्कार, सम्मान एवं रचना वाचन कार्यक्रम में नेपाली भाषा साहित्य तथा प्रगतिशील साहित्य तथा साहित्यिक सांस्कृतिक संघ संस्था की बिकास और प्रवद्र्धन में महत्वपूर्ण  योगदान पहुचानेवाले २ स्रष्टा को मंसीर १० गते शनिवार को सम्मान किया गया ।

नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका वार्ड नं.–८ स्थित रहा महेन्द्र पुस्तकालय नेपालगन्ज में सञ्चालित प्रगतिशील लेखक संघ बाँके शाखा के अध्यक्ष पुष्पमणि प्रधान के अध्यक्षता में सम्पन्न, महेन्द्र बहुमुखी क्याम्पस नेपालगन्जका प्राध्यापक डा.गोपाल प्रसाद शर्मा अधिकारी के प्रमुख आतिथ्यि में सम्पन्न हुआ था ।

प्रगतिशील लेखक संघ बाँके शाखा के सचिव गणेशा कार्कीद्वारा सञ्चालित वह कार्यक्रम में ज्ञनोदय बहुमुखी क्याम्पस खजुरा के क्याम्पस प्रमुख चरित्रा शाह ने स्वागत मन्तव्य व्यक्त की थी । कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि डा.गोपाल प्रसाद शर्मा अधिकारी ने पानस में दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम की उद्घाटन किया था । सो कार्यक्रम में नेपाली भाषा साहित्य तथा प्रगतिशील साहित्य तथा साहित्यिक सांस्कृतिक संघ संस्था की बिकास और प्रवद्र्धन में महत्वपूर्ण योगदान पहुचाये हुये तथा प्रगतिशील लेखक संघ बाँके शाखा के पूर्व अध्यक्ष तथा नेपाल प्रज्ञा प्रतिष्ठान के प्राज्ञ सदस्य हरि प्रसाद तिमिल्सिना को प्रलेस प्रतिभा पुरस्कार सहित नगद राशी २ हजार ५ रुपैया के साथ दोसल्ला, और दूसरे स्रष्टा पुष्कर रिजाल को दोसल्ला ओढाकर, सम्मान– पत्र सहित प्रमुख अतिथि डा.गोपाल प्रसाद शर्मा अधिकारी, बिशिष्ट अतिथि नेपाल प्रज्ञा प्रतिष्ठान के पूर्व सदस्य सचिव तथा वरिष्ठ कथाकार, लेखक सनत कुमार रेग्मी, वरिष्ठ लेखककार नरेन्द्र जंग पिटर लगायत लोगों ने सम्मान किया था ।

यह भी पढें   महावाणिज्य दूतावास, बीरगंज* *16 जून 2026* *भरतपुर, चितवन: नारायणी नदी के तट पर योग कार्यक्रम का सफल आयोजन

सम्मानित व्यक्तित्व हरि प्रसाद तिमिल्सिना ने प्रगतिशील लेखक संघ बाँके शाखा की अक्षयकोष बृद्धि करने के लिये अपनी ओर से २ हजार ५ रुपैया में प्राप्त पुरस्कार में रु. ५ हजार रपैया थप करके अध्यक्ष पुष्पमणि प्रधान को वह कार्यक्रम में हस्तान्तरण किया था ।

इसी तरह सम्मानित व्यक्तित्व हरि प्रसाद तिमिल्सिना का व्यक्तिगत परिचय खजुरा प्रज्ञा प्रतिष्ठान के उप–कुलपति डा.इन्द्र बहादुर भाण्डारी ने किया था और दूसरे सम्मानित व्यक्तित्व पुष्कर रिजाल का व्यक्तिगत परिचय के बारे में प्रलेसं बाँके शाखा के सल्लाहकार तथा हाम्रो पूर्णिमा साहित्य प्रतिष्ठान कोहलपुर के पूर्व अध्यक्ष महानन्द ढकाल ने जानकारी कराया था । सम्मानित व्यक्तित्व हरि प्रसाद तिमिल्सिना का सम्मान–पत्र प्रलेसं बाँके शाखा के कोषाध्यक्ष तथा कल्पना फाउन्डेसन नेपाल के अध्यक्ष कल्पना पौडेल “जिज्ञासु” ने वाचन की थी, और पुष्कर रिजाल का सम्मान– पत्र प्रलेसं बाँके शाखा के सह– सचिव फणिन्द्र आचार्य वाचन किया था ।

यह भी पढें   नेपाल वर्तमान समय में एक महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक केंद्र के रूप में स्थित है :पुन

कार्यक्रम में साहित्यकार चन्द्रावती अधिकारी, जेसी गाउँले, भुपेन्द्र सुवेदी, मधई सिंह सरदार, अवधी साँस्कृतिक प्रतिष्ठान के अध्यक्ष बिष्णुलाल कुम्हार लगायत लोगों ने अपनी अपन रचनाएँ वाचन किये थे । एसी तरह वह कार्यक्रम में नेपाल प्रज्ञा प्रतिष्ठान के पूर्व सदस्य सचिव तथा वरिष्ठ कथाकार सनत कुमार रेग्मी, प्रगतिशील लेखक संघ लुम्बिनी प्रदेश के अध्यक्ष पंकज कुमार श्रेष्ठ, सम्मानित व्यक्तित्वद्वय हरि प्रसाद तिमिल्सिना, पुष्कर रिजाल, वरिष्ठ लेखककार नरेन्द्र जंग पिटर लगायत लोगों ने शुभकामना मन्तव्य व्यक्त किया था । वह कार्यक्रम में कल्पना फाउन्डेसन नेपाल खजुरा के संरक्षक ऋषिराम सापकोटा, अध्यक्ष कल्पना पौडेल ‘जिज्ञाशु’, सिर्जना कला साहित्यिक प्रतिष्ठान के अध्यक्ष शशीराम कार्की, हाम्रो पूर्णिमा साहित्य प्रतिष्ठान कोहलपुर के उपाध्यक्ष सुमित्रा न्यौपाने, मीना बराल, गुल्जारे अदब के सचिव मोहम्मद मुस्तफा कुरैसी, रामचन्द्र आचार्य, प्रियन्का बैश्य, प्रकाश ढकाल, ललित प्रकाश चन्द, बिष्णु केसी, जगदीश ढकाल, महेन्द्र उच्च माध्यमिक बिद्यालय रानीतलाव के शिक्षिका अनिता प्रधान, गणेश जिसी, आर्य समाज बाँके के अध्यक्ष राजुमान श्रेष्ठ, बिपिन धामी, स्वामी दयाल गुप्ता, नवराज भट्ट लगायत लोगों की सहभागिता रही थीे सो कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि, बिशिष्ट अतिथि, अतिथि गण को प्रलेसं बाँके के लता शर्मा और प्रियन्का बैश्य ने खादा लगाकर स्वागत की थी, अन्त में प्रगतिशील लेखक संघ बाँके शाखा के अध्यक्ष तथा कार्यक्रम के सभाध्यक्ष पुष्पमणि प्रधान ने कार्यक्रम में सहभागी हुये व्यक्तित्वों को धन्यवाद देते हुये कार्यक्रम की समापन किया था ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक: 18 जुन 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed