राष्ट्र और राष्ट्रीयता के लिए राजनीति में आया हूँ – किशोर सिंह राठौर
काठमांडू, १२ मंसिर –

काठमांडू, १२ मंसिर – अभी गठबंधन के प्रायः सभी नेता अपनी अपनी प्रधानमंत्री की उम्मीदवारी को लेकर दौड़धुप कर रहें हैं । चर्चाएं चल रही है कि कौन बनेगा भावी प्रधानमंत्री ?
इसी चर्चा को लेकर कांग्रेस के सहमहामन्त्री किशोर सिंह राठौर ने कहा कि– पार्टी में चर्चा नहीं कर प्रधानमन्त्री का दाबा करना अप्राकृतिक है । प्रतिनिधि सभा बाँके क्षेत्र नं. ३ से विजयी होने के बाद पहली बार पत्रकार सम्मेलन में बोलते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी और सत्ता गठबन्धन दल के बीच चर्चा नहीं करके प्रधानमन्त्री का दाबा करते हुए चलने असान्दर्भिक है ।
महामन्त्री गगन थापा और विश्वप्रकाश शर्मा को लक्षित करते हुए उन्होंने कहा कि ‘महामन्त्रीद्वय के ही तरह मैं भी युवा हूँ । और मैं तो उनसे सिनियर भी हूँ । निर्वाचन का मत परिणाम नहीं आने से पहले ही प्रधानमन्त्री का दावा करते हुए चलना अच्छा नहीं है, ये सरासर गलत है । उन्होंने यह भी कहा कि – युवा को ही प्रधानमन्त्री बनाने के लिए पार्टी में चर्चा और बहस करने को लेकर भी मैं अपनी धारणा रखूँगा ।
नवनिर्वाचित सांसद राठौर ने स्पष्ट करते हुए कहा कि मैं पद, पावर और पैसा के लिए राजनीति नहीं करता हूँ । काठमांडू में घर, घडेरी और गाड़ी खरीदने के लिए मैंने राजनीति नहीं की है । राष्ट्र और राष्ट्रीयता के लिए राजनीति में आया हूँ ।

