समानुपातिक मत में माओवादी केन्द्र को पीछे छोड़ते हुए राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी आगे
काठमांडू, २८ नवम्बर । मार्गशीर्ष ४ गते सम्पन्न आम निर्वाचन का मतगणना अंतिम चरण में है । प्रत्यक्ष निर्वाचन की ओर १५७ निर्वाचन क्षेत्रका मतपरिणाम सार्वजनिक हो चुका है । निर्वाचन आयोग के अनुसार समानुपातिक मतगणना भी अंतिम चरण में हैं, ८० प्रतिशत (९२ लाख ५७ हजार) से अधिक मतगणना हो चुका है । यह आज सुबह सार्वजनिक परिणाम है ।
सार्वजनिक मतपरिणाम अनुसार समानुपातिक प्रणाली में अभी तक सबसे अधिक मत प्राप्त कर नेकपा एमाले प्रथम स्थान पर है और दूसरे स्थान पर नेपाली कांग्रेस है । एमाले ने २५ लाख २६ हजार ५९२ मत प्राप्त किया है और नेपाली कांग्रेस ने २३ लाख ८५ हजार १०३ मत प्रापत किया है । तीसरे स्थान पर फिर राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी आया है । स्वतन्त्र पार्टी ने १० लाख ५९ हजार ७६ मत प्राप्त किया है । चौथे स्थान पर रहे नेकपा माओवादी केन्द्र ने १० लाख ५१ हजार १४३ मत प्राप्त किया है । समानुपातिक मतगणना की शुरुआती चरण में भी राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी तीसरे स्थान पर था, बीच में माओवादी केन्द्र स्वतन्त्र पार्टी को पीछे छोड़ते हुए तीसरे स्थान पर आया था ।
मत परिणाम अनुसार पाँचवें स्थान पर राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी है, इसने ५ लाख ४४ हजार १४८ मत प्राप्त किया है । इसीतरह ३ लाख १७ हजार ४४ मत के साथ जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) ६वें स्थान पर, २ लाख ४८ हजार मत के साथ नेकपा एकीकृत समाजवादी ७वें स्थान पर है ।

