सुनसरी–१ से जसपा उम्मीदवार अशोक राई निर्वाचित

काठमांडू, २८ नवम्बर । सुनसरी निर्वाचन क्षेत्र नं. १ से प्रतिनिधिसभा सदस्य पद के लिए जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) के उम्मीदवार अशोक राई विजयी हुए हैं । उन्होंने राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी के उम्मीदवार गोमा तामाङ को पराजित किया है । विजयी राई ने १७ हजार ५९ मत प्राप्त किया है । उनके निकटतम प्रतिद्वन्द्वी तामाङ ने १६ हजार ६०६ मत प्राप्त किया है । तीसरे स्थान पर रहे नेकपा माओवादी केन्द्र के उम्मीदवार मुक्सामहाङ्ग सुब्बा ने १३ हजार ८७ मत प्राप्त किया है । जसपा पार्टी से निर्वाचत ७ उम्मीदवारों में से राई ही सबसे वरिष्ठ नेता हैं ।

