Sat. Apr 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फीफा वल्र्ड कप में पुर्तगाल ६ अंको के साथ अंतिम १६ में पहुँच गया

 

काठमांडू, १३ मंसिर –

खेल देखना किसे पसंद नहीं पड़ता है वो भी जब फुटवॉल फीफा वल्र्ड कप चल रहा हो । कतार में हो रहे इस खेल में सोमवार की रात दोहा के लुसैल स्टेडियम में पुर्तगाल ने उरुग्वे को हराकर फीफा वल्र्ड कप के आखिर १६ में अपनी जगह बना ली है । पुर्तगाल ने उरुग्वे को २– ० से हराया है ।
मैच में पहले हाफ तक कोई गोल नहीं हुआ । ५४वें मिनट में पुर्तगाल के ब्रूनो ने पहला गोल किया और अतिरिक्त समय में भी उन्होंने ही दूसरा गोल किया । बू्रसों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफद मैच भी चुना गया ।
कल के इस जीत के बाद पुर्तगाल अब ६ अंको के साथ ग्रुप एच के पहले नम्बर पर पहुँच गया है लेकिन उरुग्वे के लिए थोड़ा मुश्किल है । अगर उसे अपनी जगह अंतिम १६ में बनानी है तो शुक्रवार घाना के साथ होने वाले मैच में उसे जीतना ही होगा ।
फ्रांस और ब्राजील पहले ही अंतिम १६ में प्रवेश कर चुके हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *