धनुषा में हुए जीप दुर्घटना में ५ की मृत्यु, ९ घायल
काठमांडू, १७ मंसिर–

जनकपुरधाम धनुषा में बरात लेकर जा रही बा १ ज ८२९३ नम्बर की जीप दुर्घटना होने से ५ लोगों की मृत्यु होने की प्रहरी द्वारा जानकारी दी गई है । मृत्यु होने वालों में तीन महिला, एक बालक और एक पुरुष हैं साथ ही ९ लोग घायल हैं ।
महोत्तरी के पिपरा गाँवपालिका गमहरिया से बारात को वापस इटहरी जाने के क्रम में जीप शनिवार की सुबह साढेÞ ४ बजे धनुषा के बिरेन्द्र बजार में दुर्घटना हो गई है ।
मृतक बालक ११ वर्षीय बालक एस कुमार पिपरा के और ३५ वर्षीय रुवीकुमारी साह धनुषा की मुखियापट्टी मुसहरनिया तुल्सीयाही के हैं । अन्य का परिचय अभी नहीं खुला है । घटना सम्बन्धि विस्तृत विवरण आना अभी बाकी है ।

